ऐसा क्या हुआ कि सरकारी स्कूल पर खिलाडियों ने कर दिया लॉक - Khulasa Online ऐसा क्या हुआ कि सरकारी स्कूल पर खिलाडियों ने कर दिया लॉक - Khulasa Online

ऐसा क्या हुआ कि सरकारी स्कूल पर खिलाडियों ने कर दिया लॉक

बीकानेर। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दे रहे बीकानेर में खिलाडिय़ों के साथ खुद शिक्षा विभाग का व्यवहार ही खराब है। हालात ये है कि तीरंदाजी प्रशिक्षण ले रहे खिलाडिय़ों की जगह को यहां के सरकारी स्कूल ने लॉक कर दिया है, यहां तक कि शौचालय तक बंद कर दिया है ताकि तीरंदाज परेशान हों। शुक्रवार को इन तीरंदाजों ने कलक्टरी के आगे पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
तीरंदाजी प्रशिक्षक गणेश व्यास ने   एमएम ग्राऊंड में पिछले बीस साल से तीरंदाज तैयार हो रहे हैं। इन सालों में अनेक नेशनल प्लेयर तैयार हुए हैं तो श्याम सुंदर स्वामी जैसे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी इसी ग्राऊंड पर प्रेक्टिस कर चुके हैं। ये मैदान एमएम स्कूल के अधीन है। ऐसे में अब स्कूल पीटीआई सहित अन्य प्रबंधन इन खिलाडिय़ों को परेशान कर रहा है ताकि ग्राऊंड खाली कर दें। पिछले दिनों उस कमरे पर ताला लगा दिया गया, जहां पर खिलाड़ी अपने तीर व धनुष रखते थे। यहां तक कि शौचालय भी बंद कर दिया गया। ऐसे में प्रैक्टिस करने वाले लडक़े और लड़कियों को तकलीफ हो रही है। कुछ खिलाड़ी दिव्यांग हैं, उन्हें भी भारी परेशानी हो रही है।
शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे तीरंदाजी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन और जिला कलेक्टर से गुहार लगाने की बाकी की तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए हम यहां खिलाड़ी है जो कई गोल्ड मेडल व सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर बीकानेर शहर का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं। कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के भी खिलाड़ी इसी मैदान से तैयार हुए हैं।
पहले जिमनास्टिक बंद किया
इससे पहले एमएम ग्राऊंड जिमनास्टिक भी बंद कर चुका है। यहां एक सरकारी पीटीआई ने अपने स्तर पर सामान एकत्र किया और सैकड़ों बच्चों को जिमनास्टिक सिखाना शुरू किया। इस बीच स्कूल प्रबंधन ने ताला लगा दिया। अब जिमनास्टिक का सामान वापस लेने के लिए पीटीआई शिक्षा निदेशालय का चक्कर काट रहा है। वहीं बच्चे इस खेल से वंचित हो गए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26