रूस-यूक्रेन के बीच जंग: कीव से 32 किमी दूर है रूसी सेना, यूक्रेनी सेना ने अपने तीन पुल उड़ाए - Khulasa Online रूस-यूक्रेन के बीच जंग: कीव से 32 किमी दूर है रूसी सेना, यूक्रेनी सेना ने अपने तीन पुल उड़ाए - Khulasa Online

रूस-यूक्रेन के बीच जंग: कीव से 32 किमी दूर है रूसी सेना, यूक्रेनी सेना ने अपने तीन पुल उड़ाए

नईदिल्ली. यूक्रेन पर रूस के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जारी हैं। राजधानी कीव सुबह 7 बड़े धमाकों से दहल गई। लोग रातभर से घरों, सबवे, अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे हुए हैं। खाने-पीने से लेकर रोजाना की जरूरत की चीजों की कमी हो रही है।

इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी सेना राजधानी में दाखिल हो गई है। रूसी टैंक यहां से सिर्फ 32 किमी दूर हैं। इन्हें रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने तीन पुल उड़ा दिए हैं। जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि अगले 96 घंटे, यानी 4 दिन में कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेनाएं रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही हैं। उन्होंने रूसी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जंग के खिलाफ प्रदर्शन करें।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26