सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन का इंतजार,पटाखों की बिक्री के अस्थायी लाइसेंसों पर संशय - Khulasa Online सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन का इंतजार,पटाखों की बिक्री के अस्थायी लाइसेंसों पर संशय - Khulasa Online

सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन का इंतजार,पटाखों की बिक्री के अस्थायी लाइसेंसों पर संशय

खुलासा न्यूज, बीकानेर। राज्य सरकार ने दीपावली पर ग्रीन आतिशबाजी और पटाखों का दो घंटे तक उपयोग की छूट के बाद राज्य सरकार ने बिक्री के अस्थायी लाइसेंसों की स्पष्ट गाइड लाइन जारी नहीं की है। इससे अभी तक अस्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया और ग्रीन पटाखों के मापदंडों की प्रक्रिया पर संशय बना हुआ है। 15 अक्टूबर को छूट का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पटाखों के खुदरा विक्रेता कलेक्ट्रेट की आर्म्स शाखा से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन स्पष्ट गाइडलाइन के अभाव में आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरूण प्रकाश शर्मा के अनुसार स्पष्ट गाइडलाइन मिलने के बाद ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। उच्चाधिकारियों से इस बारे में मार्गदर्शन लिया जाएगा। अभी तक राज्य में किसी भी जिले में अस्थायी लाइसेंस जारी करने की शुरुआत नहीं हुई है।
दो घंटे तक ग्रीन पटाखे चलाने की दी है छूट
नोटिफिकेशन में संशोधन करते हुए 15 अक्टूबर को नया नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसमें ग्रीन आतिशबाजी को दीपावली,गुरुपर्व व अन्य त्योहारों पर दो घंटे तक चलाने की छूट दी थी। नोटिफिकेशन के अनुसार दीपावली,गुरुपर्व व अन्य त्योहारों पर रात 8 से 10 बजे तक,छठ पर्व पर सुबह 6 से 8 बजे, क्रिसमिस व नववर्ष पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ग्रीन आतिशबाजी हो सकेगी। जो आतिशबाजी और पटाखे नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्धारित मापदंडों की पालना करते हुए बनाए गए हैं,उन्हें बिक्री की छूट दी जाएगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26