Gold Silver

गाय हुई हिंसक एक महिला को किया बुरी तरह से जख्मी

खुलासा न्यूज बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में आज अचानक एक गाय हिंसक हो गई और उसने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की सूचना वार्ड 2 की पार्षद ने कलेक्टर को दी। जिसके एक घंटे बाद मौके पर 108 एम्बूलेंस पहुंची। प्रशासन की लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया। पार्षद सुधा आचार्य ने बताया कि क्षेत्र में एक गाय को हिडक़ाव हुआ है। वह क्षेत्र में इधर-उधर भाग रही है, जो भी बीच में आता है उसे सींग मारकर चोटिल कर रही है। इस गाय की वजह से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। आज ये गाय अचानक भागती हुई आई और वहां से निकल रहे एक महिला व एक पुरूष को चपेट में ले लिया। पुरूष तो किसी तरह से उसके सामने से हट गया लेकिन महिला को गाय ने अपना निशाना बना लिया। गाय ने महिला को सडक़ पर गिरा दिया और उसे अपने पैरों के बीच ले लिया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गाय को वहां से हटाया और महिला को बचाया। इस बीच पार्षद ने कई जिम्मेवार अधिकारियों को हादसे की सूचना दी लेकिन मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा। इस गैरजिम्मेदाराना रवैये से आहत हुई पार्षद ने कलेक्टर को सूचना दी। जिसके एक घंटे बाद 108 एम्बूलेंस मौके पर पहुंची। हालात को समझते हुए क्षेत्रवासियों ने घायल महिला को एम्बूलेंस के जरिए पीबीएम ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक बना रहता है। वहीं कुछ पशुपालक भी अपने पालतू जानवरों को खुला छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से इस प्रकार के हादसे होते हैं। फिलहाल इस हादसे के बाद प्रशासन के लापरवाही रवैये की वजह से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

Join Whatsapp 26