पिंक मॉडल के संस्थापक दुर्गाशंकर पंच तत्व में विलिन

पिंक मॉडल के संस्थापक दुर्गाशंकर पंच तत्व में विलिन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पिंक मॉडल शिक्षण संस्थान के संस्थापक दुर्गाशंकर व्यास का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनका शुक्रवार को पैतृक श्मसान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनको उनके पुत्र राजीव व्यास ने मुखाग्नि दी। व्यास के निधन पर शिक्षक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। व्यास अपने जीवन काल में प्राइमरी स्कूल से लेकर बी. एड़. महाविद्यालय तक 2 विद्यालयों एवं 2 बी. एड़ महाविद्यालयों का सफर तय किया। बीकानेर के शिक्षा जगत में वे मास्टर जी के नाम से काफी लोकप्रिय थे। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गये है। जिनमें उनका पुत्र राजीव व्यास, पौत्र विराज व्यास, बेटियाँ एवं पोतियाँ शामिल है। वह अत्यन्त व्यवहारशील एवं जिंदा दिल इंसान थे। जीवन में संघर्ष करते हुए उन्होने अर्श से शीर्ष तक कई उपलब्धियां हासिल की।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |