शुक्र-शनि की युति से बढ़ेगी व्यापारिक गतिविधियां - Khulasa Online शुक्र-शनि की युति से बढ़ेगी व्यापारिक गतिविधियां - Khulasa Online

शुक्र-शनि की युति से बढ़ेगी व्यापारिक गतिविधियां

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शुक्र मकर राशि में आने के बाद शुक्र ग्रह की शनि देव के साथ युति का विभिन्न राशि के जातकों पर सकारात्मक असर होगा और देश में निर्माण के साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी। इन दो ग्रहों की युति 30 दिसंबर तक रहेगी। शुक्र और शनि आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। इसलिए ज्यादातर लोगों पर इस युति का शुभ प्रभाव बढ़ेगा। शुक्र ग्रह 19 दिसंबर को वक्री हो जाएगा। इसके बाद वक्री रहते हुए ही 30 दिसंबर को एक राशि पीछे यानी फिर से धनु राशि में आ जाएगा।
देश-दुनिया में होंगे बड़े बदलाव
ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र के अपने मित्र शनि की राशि में आने से देश-दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। शुक्र ग्रह का शुभ-अशुभ असर प्रेम संबंध, एश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है।
कब से कब तक रहेगी युति
इस महीने शुक्र की चाल में तीन बार बदलाव होगा। अब 19 दिसंबर को ये ग्रह वक्री चाल चलते हुए ही महीने के अंत में धनु राशि में आ जाएगा। इस तरह शनि की राशि में शनि के ही साथ रहते हुए इस ग्रह की चाल में बदलाव होगा। शुक्र की चाल से देश में आर्थिक और राजनीतिक बदलाव भी होंगे।
शुक्र-शनि की युति से होगा लाभ
शनि-शुक्र की मकर राशि में युति से करियर, रोजगार, व्यापार और भाग्य में बहुत ही मदद करते हैं। मकर राशि में शनि-शुक्र की युति जातकों का कई शुभ फल प्रदान करते हैं। देश में रोड, बिल्डिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट संबंधी कामों से जुड़ा कंस्ट्रक्शन बढऩे के योग हैं। इन ग्रहों के प्रभाव से खरीदारी और निवेश बढ़ेगा। जिससे बाजार में आर्थिक मजबूती आएगी। मनोरंजन क्षेत्र में भी कलाकारों और फिल्म बिजनेस को बड़ा फायदा होने के योग हैं। शुक्र, भोग विलासिता की वस्तुओं का भी स्वामी है इसीलिए साज सजावट और आभूषण, फर्नीचर, वस्त्र व्यापार में रफ्तार बढ़ेगी।
मेष, कर्क और सिंह राशि के लिए शुभ
शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। ज्योतिष सूरज नारायण व्यास के अनुसार मकर राशि में शुक्र के आ जाने से वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। मिथुन और कुंभ राशि वालों को थोड़ी सावधानी की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26