नाम लिए बिना वसुंधरा ने दिया गहलोत को जवाब, बोलीं- भैरोंसिंह सरकार गिराने की हुई थी कोशिश

नाम लिए बिना वसुंधरा ने दिया गहलोत को जवाब, बोलीं- भैरोंसिंह सरकार गिराने की हुई थी कोशिश

खुलासा न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- भैरोंसिंह शेखावत जब अमेरिका इलाज कराने गए थे, तब उनकी सरकार को गिराने की कोशिश हुई थी। हालांकि कांग्रेस इसमें सफल नहीं हो पाई थी। राजे सोमवार को सीकर के खाचरियावास में पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की स्मृति सभा में शामिल हुई थीं। बता दें गहलोत कहते आए हैं कि भैरोंसिंह जब बीमार थे तो उनके ही लोगों ने सरकार गिराने के लिए उनसे संपर्क किया था। गहलोत तब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष थे और उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था। सभा में राजे ने कहा कि मुझे राजनीति में लाने के लिए भैरोंसिंह शेखावत की भूमिका अहम रही है। उनके कारण इतने बड़े परिवार में घुलने-मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे राजनीति की बड़ी से बड़ी परेशानी से निकले, लेकिन कभी विचलित नहीं हुए। उन्हें केवल एक बार आहत होते देखा था। राजे ने कहा कि साल 1996 वे अमेरिका में हार्ट का इलाज करा रहे थे। उस दौरान पीछे से लोगों ने उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की थी। एक तरफ उनका ऑपरेशन हो रहा था। दूसरी तरफ जयपुर में एक अलग तरह का ऑपरेशन हो रहा था। हालांकि कांग्रेस वाले कुछ कर नहीं सके। गलतफहमी पालने वाली कांग्रेस बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाई थी। वसुंधरा ने कहा कि भैरोंसिंह जी कहते थे कि राजनीति की चुनौतियों और परेशानी से घबराना नहीं चाहिए। उससे निकलकर ही निखार आता है और ये ही उन्होंने हमें सिखाया हैं। राजे ने कहा कि हम सब मिलकर उनके सपने को पूरा करेंगे। ये ही हमारा प्रयास रहेगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |