
10 जनवरी को बीकानेर आएंगे केन्द्रीय मंत्री गडकरी, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम






खुलासा न्यूज, बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी 10 जनवरी को बीकानेर आ रहे है। इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेगें। जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गयी है। आज इसको लेकर नेशनल सिक्योरिटी टीम बीकानेर पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया। गड़करी बीकानेर में अनेक विकास कार्यो सहित भारत माला सड़क के लोकार्पण व रेल के अंडर ब्रिज के निर्माण का लोकार्पण करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी मैदान में भाजपा की जन आक्रोश रैली में हिस्सा ले सकते है। इसके अलावा एक स्थान पर आम सभा को संबोधित भी करेंगे जिसके लिए अभी स्थान तय नहीं हुआ है। उनके आम सभा के लिए स्थानीय बीजेपी नेताओं द्वारा उचित स्थान तलाशा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह आम सभा भारत माला सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम स्थल या जूनागढ़ के सामने करवायी जा सकती है।


