सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल - Khulasa Online सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल - Khulasa Online

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर के पूनरासर से सेरुणा के बीच हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा गुरुवार देर रात का है।

दरअसलए पूनरासर से सेरुणा की ओर आने वाले मार्ग पर झंझेऊ गांव के अशोक सिंह उर्फ कालू, आशु सिंह और विक्रम सिंह मोटर साइकिल पर आ रहे थे। ये तीनों एक ही बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान सामने से एक पिकअप तेज गति से आई। अंधेरे में बाइक नजर नहीं आई। सीधे टक्कर मार दी। आशु सिंह और अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों की उम्र महज 20 साल है।

घटना के बाद दोनों के परिजनों को देर रात सूचना दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अब शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसी हादसे में तीसरे घायल विक्रम सिंह को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के हैं। अपने खेत संभालकर वापस लौट रहे थे। देर रात हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में तीनों को अस्पताल लेकर पहुंची। पीबीएम अस्पताल में डॉक्टर्स ने दो को मृत घोषित कर दिया। इनका अब पीबीएम में ही पोस्टमार्टम हो रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26