दो दिन भीषण गर्मी से मिली राहत के बाद अब मौसम विभाग ने जताई संभावना, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम - Khulasa Online दो दिन भीषण गर्मी से मिली राहत के बाद अब मौसम विभाग ने जताई संभावना, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम - Khulasa Online

दो दिन भीषण गर्मी से मिली राहत के बाद अब मौसम विभाग ने जताई संभावना, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर. प्रदेश में बीते दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बीते 48 घंटों प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हल्की बूंदाबांदी के साथ ही चने के आकार के गिरे ओलो ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से हल्की राहत दी है। इसी मौसम के चलते लगातार तीसरे दिन भी प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ गर्मी ने लोगों को सताया भी।

कल शाम को अचानक बदले मौसम के चलते प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में धूल भरी आंधीए हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बीती रात करीब एक दर्जन जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में रात के तापमान में 1 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गईण् बीती रात 28.2 डिग्री के साथ फलौदी में सबसे गर्म रात दर्ज की गई तो भी प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में अभी भी रात का तापमान 26 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। राजधानी जयपुर में भी बीती रात 27.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गयाण्

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज पूरी तरीके से समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान 4 दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, रात के तापमान में भी करीब 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26