
गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देख घबरा गए थे आरोपी






खुलासा न्यूज। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर थाना पुलिस ने दो लोगों को 480 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यह गांजा लेकर पैदल आ रहे थे। पुलिस को इस बारे में सूचना मिलने पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पुलिस को देख घबरा गए। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया और दोनों को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
श्रीकरणपुर पुलिस को कस्बे में दो युवकों के गांजा लेकर आने की सूचना मिली थी। इस पर दोनों युवकों की लोकेशन पताकर गश्त के दौरान दोनों को रोका गया। पुलिस नजर आने पर दोनों के चेहरे के हाव-भाव से उन पर शक हो गया। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उनके पास 480 ग्राम गांजा मिला। वे इसे कहां से लाए हैं, इस बारे में उन्होंने कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया है। आरोपी कालूराम उर्फ कालिया (24) पुत्र चुन्नीलाल और राहुल पुत्र राजेंद्र कुमार श्रीकरणपुर के रहने वाले हैं।


