मंगलवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचेंगे तो निराशा दूर होगी, - Khulasa Online मंगलवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचेंगे तो निराशा दूर होगी, - Khulasa Online

मंगलवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचेंगे तो निराशा दूर होगी,

मेष : दूसरों की चिंता छोडक़र अपने जीवन पर ध्यान दें। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, उस प्रकार से अपेक्षित लोगों का साथ मिलता रहेगा। अभी एक ही बात पर विचार करके खुद को नकारात्मक न होने दें। काम करने पर जोर दें। पैसों से जुड़े काम सफल साबित होंगे।

वृषभ: अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयत्न सफल हो सकते हैं। फिर भी नकारात्मक विचार की वजह से निराशा हो सकती है। लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार प्रयत्न करें। किसी की पैसों से संबंधित मदद करते समय सतर्क रहें।

मिथुन : आपका अकेलापन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें। जिस व्यक्ति का साथ प्राप्त हो रहा है, उनके साथ चर्चा करके अपनी तकलीफों का हल ढूंढने की कोशिश करें। इस व्यक्ति पर पूरी निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखें।

कर्क : अपने विचारों पर तुरंत काम करने से बचें। हर एक विचारों को परखकर ही आगे बढऩा होगा। सही-गलत का ठीक से फैसला करना कठिन रहेगा। निराशा न बढें, इस बात का ध्यान रखें, वर्ना गलत निर्णय लिया जा सकता है।

सिंह :आपकी इच्छाएं पूरी होती हुई नजर आ रही हैं। पुरानी तकलीफों को दूर कर पाना संभव होगा। परिवार के लोगों का साथ मिलने से अपने स्रोत का इस्तेमाल ठीक से कर पाएंगे। पैसों संबंधित तकलीफ हो सकती है, लेकिन इसे सुलझाना संभव होगा।

कन्या :अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से परिवार के सामने रखना होगा। मित्रों के साथ बिताए वक्त की वजह से प्रसन्नता प्राप्त होगी, लेकिन समस्या का समाधान अभी मिला नहीं है, इस बात का ध्यान रखें। जरूरत से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।
तुला :समय आपके पक्ष में रहेगा। पुरानी तकलीफों को दूर करने के लिए मार्ग मिलेंगे, लेकिन इन मार्गों का इस्तेमाल आप किस प्रकार से करते हैं, ये आपको तय करना है। प्रलोभन से दूर रहें। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। परिवार का वातावरण सुधरता हुआ नजर आएगा।

वृश्चिक : समस्याएं सुलझाने के लिए रास्ता मिलने के बाद भी किसी एक निर्णय पर टिके रहना कठिन रहेगा। लोगों से जुड़ी हुई भावनाएं बार-बार बदलती हुई नजर आएंगी, इस वजह से निराशा हो सकती है। लोगों की वजह से आपके स्वभाव में बदलाव आ रहा है, इस बात को ठीक से समझने की कोशिश करें।

धनु : करीबी लोगों के नकारात्मक विचारों में बदलाव आएगा, आपको फायदा हो सकता है। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश कर सकते हैं। बेकार के खर्च टालने की कोशिश करें।

मकर : काम में रुचि कम होने से महत्वपूर्ण कामों पर ही ध्यान दे पाएंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। जिन बातों की वजह से मानसिक तकलीफ होती है, ऐसी बातों का विचार दिन के अंत में किया जाएगा। खुद की समस्याओं का समाधान अपने प्रयत्नों से ही मिलेगा।

कुंभ :एक से अधिक जिम्मेदारियां निभाते समय थकान हो सकती है। परिवार के किसी खास व्यक्ति से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। इस व्यक्ति की आपके व्यक्तिगत जीवन में बढ़ती हुई रूचि के कारण आपको दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन ये बात नकारात्मक नहीं है, इस बात का ध्यान रखें।

मीन :अपनी मेहनत के अनुसार आर्थिक स्थिति में बदलाव न होने से थोड़ा उदासीन महसूस होगा। बड़ा लाभ प्राप्त करने के लिए मार्ग खोजने की कोशिश करनी होगी। आर्थिक स्थिति सुधारना आपका एकमात्र लक्ष्य रह सकता है, इस कारण अन्य बातों को नजरअंदाज करते हुए आप केवल काम पर ध्यान लगाएंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26