दो बच्चों सहित कुल 26 पॉजिटिव,पूरा बीकानेर में फूटा बम - Khulasa Online दो बच्चों सहित कुल 26 पॉजिटिव,पूरा बीकानेर में फूटा बम - Khulasa Online

दो बच्चों सहित कुल 26 पॉजिटिव,पूरा बीकानेर में फूटा बम

बीकानेर। बीकानेर में शुक्रवार को एक साथ 26 पॉजिटिव आने से हड़कंप सा मच गया है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ शैतानसिंह ने बताया कि इस बार चार नये क्षेत्रों में पॉजिटिव केस सामने आएं है। इनमेें दो  बच्चे है। जो बापू कॉलोनी के है। इसके अलावा सींथल के सात मरीज है। वहीं रामपुरिया कॉलेज के पीछे से आएं एक पॉजिटिव ,जिसकी मौत हो गई। उसके परिवार से दस जने पॉजिटिव आई है। इसमें आठ पुरूष व दो महिलाएं शामिल है। साथ ही बीकानेर के अन्दुरूनी क्षेत्रों बीकानेर में एम पी कॉलोनी 14 साल की बालिका,बेणीसर बारी के पास से 41 वर्षीय पुरूष,एम एम स्कूल के पास से 59 वर्षीय पुरूष,गायत्री मंदिर के पास से 32 वर्षीय पुरूष,महावीर कॉलोनी से 43 वर्षीय पुरूष,सुदर्शना नगर से 43 वर्षीय पुरूष व 62 वर्षीय पीबीएम के हार्ट अस्पताल में भर्ती चूनगरान मोहल्ला के निवासी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26