आज का राशिफल: सिंह राशि के लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है और मेष राशि वालों के लिए रहेगा उपलब्धियों वाला दिन - Khulasa Online आज का राशिफल: सिंह राशि के लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है और मेष राशि वालों के लिए रहेगा उपलब्धियों वाला दिन - Khulasa Online

आज का राशिफल: सिंह राशि के लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है और मेष राशि वालों के लिए रहेगा उपलब्धियों वाला दिन

मेष: उपलब्धियों वाला समय है। अपना पूरा ध्यान भावी लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें, सफलता निश्चित है। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। मन मुताबिक गतिविधियों में निवेश होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी संबंधी कैसा चल रहा मनमुटाव दूर होगा।

वृष :  पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो कि बेहतर भी होंगे। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुडऩा और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहना संपर्क दायरा बढ़ाएगा, साथ ही पहचान भी बनेगी।

मिथुन : ये समय अपनी योग्यता और प्रतिभा को और अधिक निखारने का है। आप अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। परिवार से संबंधित भविष्य संबंधी योजना में विचार-विमर्श होगा। बेहतर हल मिलेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि रहेगी।

कर्क : घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आज अपनी व्यस्त दिनचर्या से हटकर कुछ नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में समय व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

सिंह:  आय और व्यय में समन्वय रहेगा।पिछले कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा तथा आप तनावमुक्त होकर अपनी व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी ध्यान दे पाएंगे। किसी निकट संबंधी द्वारा मूल्यवान उपहार की प्राप्ति भी संभव है।

कन्या : किसी खास चीज को खरीदने की योजना है तो अपने बजट हिसाब से काम पूरा हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति पूरी एकाग्रता रहेगी।

तुला : प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी, तथा आप परिणाम मुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर बना रहेगा। आप अपनी किसी कमजोरी आप पर विजय हासिल करने की कोशिश करेंगे, और कामयाब भी होगे।

वृश्चिक : किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुख-शांति मिलेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी किसी विशेष उपलब्धि को हासिल करने से गर्वित महसूस करेंगे। अपने भावी लक्ष्य के प्रति आपकी मेहनत जल्दी ही कामयाब होगी।

धनु: सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दूसरों की परेशानी में उनके सहायता करना आपको आत्मिक खुशी प्रदान करेगा। घर में नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा।

मकर : कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। इस समय कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को भी प्रबल करेगा। समय का उचित सदुपयोग करे। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से काम को निपटाने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे।

कुंभ : उबाऊ दिनचर्या राहत पाने के लिए कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति सजग रहें, निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। घर के रखरखाव तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने में भी आपकी रुचि रहेगी।

मीन : इस समय बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु उचित परिणाम मिलने से आप खुशी ही महसूस करेंगे। वाहन आदि खरीदने की योजना बनेगी। कहीं रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, इसलिए तकाजा करने का उचित समय है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26