आज का राशिफल: मिथुन वृषभ के जातक संतुलन बनाये रखे - Khulasa Online आज का राशिफल: मिथुन वृषभ के जातक संतुलन बनाये रखे - Khulasa Online

आज का राशिफल: मिथुन वृषभ के जातक संतुलन बनाये रखे

शनिवार, 22 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों को अपने विचारों में बदलाव करने की जरूरत है, वर्ना समस्याएं और अधिक बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि के लोगों को अपनी कमाई बढ़ाने की योजना बनानी होगी, तभी इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कन्या राशि के लोग किसी के दबाव में अपने निर्णय न बदलें…

मेष :समस्या से अधिक परिस्थिति को आप अपने विचारों की वजह से कठिन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी भावनाओं को दबाए रखने की गलती न करें। परिवार के लोगों के सामने अपनी समस्याओं को रखना आपके लिए जरूरी होगा, तभी अपेक्षा के अनुसार साथ प्राप्त होता रहेगा। अधिकतर जिम्मेदारियां खुद निभानी हैं, इसलिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

वृषभ : गलत लोगों की संगत का असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर नजर आएगा। पैसों से संबंधित नुकसान के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी जरूर दें। अगर कोई निर्णय गलत हुआ है तो उसे सुधारने का मौका आपको मिल सकता है, लेकिन उसकी वजह से जो दुख आपको महसूस हो रहा है, उसे खुद पर हावी न होने दें।

मिथुन : अपनी जिम्मेदारियां और अपेक्षाओं में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना आपके लिए आवश्यक होगा। जिन कामों में आलस दिख रहा है, उसके कारण बड़ा अवसर हाथ से न छूटे, इस बात का ध्यान रखें।

कर्क : जीवन में आगे बढऩे के लिए आपके द्वारा प्रयत्न बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन विचारों के कारण क्षमता के अनुसार काम पर कर पाना संभव नहीं होगा। लोगों पर विश्वास रखने की आवश्यकता है, तभी एक-दूसरे के साथ जुडक़र बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

सिंह : अपनी अपेक्षा के अनुसार फल मिलने के बाद भी प्रसन्नता नहीं मिलेगी। बड़ा लाभ प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे, लेकिन नियमों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों की आपके लिए रखी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें।

कन्या : लोगों की आलोचनात्मक बातों का असर आपके मन पर गहरा नजर आएगा। अपनी नाराजगी व्यक्त करते समय नए विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति के दबाव के कारण अपना निर्णय बदलने न दें।

तुला: व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। केवल अपनी भावनाओं पर ध्यान देने की वजह से परिवार के लोगों की समस्याओं को समझ पाना आपके लिए कठिन होगा। यात्रा से संबंधित लिए निर्णय स्थगित करने पड़ सकते हैं। पैसों से संबंधित छोटे-मोटे नुकसान के कारण अपना विश्वास टूटने न दें।

वृश्चिक : जिन कामों से आपको आनंद प्राप्त होता है, उन पर ध्यान दें। घर की सजावट में किए गए बदलाव के कारण सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। पुरानी चीजों का दान करें। नई खरीदारी करते समय अपनी क्षमता को ध्यान में रखना होगा।

धनु : परिवार के लोगों के द्वारा किए गए बदलाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हर बार केवल उनकी गलतियों पर ध्यान देने से परिवार के लिए नकारात्मकता बढ़ सकती है। हर एक समस्या का समाधान मिल सकता है, लेकिन हल प्राप्त करने के लिए खुद में भी कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है, इस बात को समझें।

मकर : प्रयत्न करने के बाद भी अपनी परिस्थिति में बदलाव न देख पाना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। अपने प्रयत्न जारी रखें। हर एक काम पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए संभव होगा। अचानक से बड़ा खर्च होने की संभावना बन रही है।

कुंभ : मित्रों के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। पुराने रिश्तों को सुधारने के लिए दोनों पक्षों के द्वारा किए गए प्रयत्न गलतफहमी दूर कर सकते हैं। फिर भी एक-दूसरे का विश्वास प्राप्त करने के लिए वक्त लगेगा। परिवार से संबंधित किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।

मीन : अपनी क्षमता से अधिक खर्च करने की वजह से पैसों से संबंधित चिंता हो सकती है। अगले कुछ दिन आपके लिए काम से संबंधित बातों के लिए महत्वपूर्ण हैं। जब तक आपको अपने विचार और निर्णय स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक परिवार के लोगों के साथ चर्चा करके उनकी दुविधा न बढ़ाएं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26