बीकानेर की इस महिला पुलिस अधिकारी ने बढ़ाया शहर का मान - Khulasa Online बीकानेर की इस महिला पुलिस अधिकारी ने बढ़ाया शहर का मान - Khulasa Online

बीकानेर की इस महिला पुलिस अधिकारी ने बढ़ाया शहर का मान

बीकानेर। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुलिस से कम नहीं है। चाहे घर की कमान हो या सरकार के किसी महकमे की कमान। महिलाएं उसे बखूबी संभालती है। बीकानेर की एक ऐसी ही पुलिस अधिकारी ने अपनी कार्य कुशलता से शहर का मान बढ़ाया है। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट सेवा के सम्मान से नवाजा गया है। जी हां हम बात कर रहे है। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की कमला पूनियां की। जिन्हें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देते हुए प्रशिक्षण में उत्कृष्टता पदक प्रदान किया। पूनियां को यह सम्मान सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया। पूनियां को यह सम्मान मिलने पर जिले के पुलिस महकमें में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर अनेक थानाधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों ने बधाई दी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26