रात में लड़कियों के कॉलेज में गलती से चला गया ये लड़का.. इस हालत में पहुंचाना पड़ा अस्पताल

रात में लड़कियों के कॉलेज में गलती से चला गया ये लड़का.. इस हालत में पहुंचाना पड़ा अस्पताल

जयपुर। रात के समय मेडिकल कॉलेज के गल्र्स सेक्शन की ओर घुसे एक युवक को बुरी तरह से पीटा गया। वहां पर मौजूद एक छात्र ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुलाया और उसके बाद युवक को पीटना शरु कर दिया। बाद मे ंउसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब पुलिस ने पर्चा बयान लिया तो मामला कुछ और ही निकला। मामला झालावाड़ जिले का है। दरअसल युवक ने पुलिस को बताया कि वह कैंपस में रहने वाले एक डॉक्टर दम्पत्ति को डांस सिखाता है।उसकी डांस एकेडमी और जिम कॉलेज के नजदीक ही है। गुरुवार रात को दम्पत्ति ने उसे मिलने के लिए कैंपस में बुलाया था। गल्र्स एरिया से गुजरते समय वहां मौजूद एक युवक से उसने डॉक्टर दम्पत्ति का पता पूछा तो उस युवक ने आरोप लगाया कि वह लड़कियों को छेडऩे आया है। इस पर उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और सभी ने उसे पीटा। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम लोकेश है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लोकेश ने कुछ युवकों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी हैं। उधर कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि लोकेश लड़कियों के एरिया में बिना अनुमति घुसा था और उसने वहां पर छेडछाड़ की थी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |