खास हफ्ता: 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा; हर दिन रहेगा कोई व्रत, पर्व या शुभ मुहूर्त - Khulasa Online खास हफ्ता: 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा; हर दिन रहेगा कोई व्रत, पर्व या शुभ मुहूर्त - Khulasa Online

खास हफ्ता: 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा; हर दिन रहेगा कोई व्रत, पर्व या शुभ मुहूर्त

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में राहु-केतु, गुरु और सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। एक के बाद एक इन चार बड़े ग्रहों की चाल बदलेगी। इस कारण ये ज्योतिषीय नजरिये से साल का सबसे खास हफ्ता रहेगा। 11 से 17 अप्रैल के बीच हर दिन कोई तीज-त्योहार या शुभ मुहूर्त भी रहेगा। इसलिए ये सप्ताह धर्म-कर्म के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।

राहु-केतु का राशि परिवर्तन
11 अप्रैल को राहु-केतु राशि बदलेंगे। राहु अब मेष में और केतु, तुला राशि में आ जाएगा। 2024 तक ये दोनों ग्रह इन्हीं राशियों में रहेंगे। 223 महीनों बाद अब राहु-केतु, फिर से मेष और तुला राशियों में आ जाएंगे। ये दोनों ग्रह तकरीबन डेढ़ साल तक एक राशि में रहते हैं। इस कारण इनका राशि परिवर्तन ज्योतिष में बहुत खास माना जाता है।

हर दिन कोई व्रत-त्योहार या शुभ मुहूर्त
इस सप्ताह 11 अप्रैल को रवियोग होने से पूरे दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहेगा। मंगलवार को कामदा एकादशी व्रत, बुधवार को मदन द्वादशी, गुरुवार को प्रदोष व्रत, शुक्रवार को फिर रवियोग में खरीदारी की जा सकेगी। शनिवार को हनुमान जयंती के साथ चैत्र महीना खत्म होगा। वहीं, 17 अप्रैल, रविवार को व्हीकल खरीदारी का विशेष मुहूर्त रहेगा। इस दिन से वैशाख महीने की शुरुआत भी होगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26