30 मिनट के भाषण में इमरान ने 3 बार भारत का जिक्र किया, कहा- हिंदुस्तान खुद्दार मुल्क - Khulasa Online 30 मिनट के भाषण में इमरान ने 3 बार भारत का जिक्र किया, कहा- हिंदुस्तान खुद्दार मुल्क - Khulasa Online

30 मिनट के भाषण में इमरान ने 3 बार भारत का जिक्र किया, कहा- हिंदुस्तान खुद्दार मुल्क

सुप्रीम कोर्ट के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने के फैसले के बाद शुक्रवार को पहली बार इमरान खान ने देश को संबोधित किया। इमोश्नल स्पीच में खान ने 3 बार भारत का जिक्र किया। दो बार उसे खुद्दार कौम बताया। एक बार EVM के लिए सराहा। अमेरिका को फिर कोसा और उसे पाकिस्तान के खिलाफ साजिश करने वाला बताया।

खान ने भारत की फिर तारीफ की। कहा- भारत हमारे साथ आजाद हुआ। उसे मैं बहुत बेहतर जानता हूं। मेरे वहां कई दोस्त हैं। वो एक खुद्दार कौम है। किसी सुपरपावर की जुर्रत नहीं है कि वो भारत को चला सके। वो रूस से तेल खरीद रहे हैं जबकि उस पर बैन लगा हुआ है। मै पाकिस्तान के लिए भी यही चाहता हूं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26