Gold Silver

कल रात 12 बजे से 24 घंटे रहेगा प्रतिबंध, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

खुलासा न्यूज बीकानेर। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। चुनावों के मद्देनजर सात अप्रेल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीकानेर आाएंगे। जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। वहीं भाजपा नेता भी अपने तैयारियों में जुटे हुए है। इसी बीच निर्वाचन अधिकारी नृमता वृष्णि ने अहम आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार लोक शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे तक यूएवी,ड्रोन,कैमरा,हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशो के अनुसार 6 अप्रैल की रात 12 बजे से 7 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रतिबंध लगाया जाता है। नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Whatsapp 26