शहर सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी बारिश होने की आशंका - Khulasa Online शहर सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी बारिश होने की आशंका - Khulasa Online

शहर सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी बारिश होने की आशंका

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी लगातार दर्ज की जा रही है। वहीं शनिवार व रविवार को भी वृद्धि होना तय माना जा रहा है। ऐसे में अगले दो दिन यह क्षेत्र शुष्क रहने के साथ ही तेज गर्मी वाला हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव छह व सात मार्च को उत्तर भारत के राज्यों मे देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य में अगले दो दिन में तापमान और बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर उत्तर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बीस से पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटा तक की हवाएं चल सकती है। हालांकि इस स्थिति में बारिश की संभावना नगण्य है। बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर व चूरू में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बात करे तापमान की तो पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। कमोबेश ऐसे ही हालात चूरू में है, जबकि श्रीगंगानगर में अपेक्षाकृत तापमान कुछ कम है। न्यूनतम तापमान चूरू में महज 11.8 डिग्री सेल्सियस है लेकिन दिन में यहां गर्मी का असर नजर आ रहा है। शनिवार व रविवार को यहां तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26