
फिर आया ऑनर किलिंग का मामला सामने, लव मैरिज का बदला लेने के लिए बेरहमी से पीटा






नागौर। हैदराबाद में ऑनर किलिंग का दर्दनाक मामला सामने आया है। लव-मैरिज का बदला लेने के लिए इतना बेरहमी से मारा कि चेहरा भी एक बार पहचान में नहीं आया। मृतक नीरज पंवार की पत्नी ने आरोप लगाए है कि उसके भाइयों ने ही हत्या की है। वहीं, लडक़ी के पीहर पक्ष की ओर से चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उनका कहना है कि दोनों की लव मैरिज के बाद समाज की दूसरी लड़कियां भागकर शादी करने लगी थीं। इसी से नाराज समाज के लडक़ों ने उसकी हत्या कर दी।
उधर, हैदराबाद पुलिस ने हत्या मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग है और 2 संजना के भाई हैं। 1 भाई और 1 अन्य आरोपी अभी फरार हैं। हत्या में संजना के 3 भाई और उनके 3 दोस्त शामिल थे। इस मामले में मृतक नीरज पंवार उर्फ बंटी(22) की पत्नी संजना ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी।
बेटे के साथ नीरज व संजना। नीरज ऑनर किलिंग का शिकार हो गया। हैदराबाद में उसकी सरे बाजार हत्या कर दी गई।
बेटे के साथ नीरज व संजना। नीरज ऑनर किलिंग का शिकार हो गया। हैदराबाद में उसकी सरे बाजार हत्या कर दी गई।
दरअसल, नागौर के ताऊसर में रहने वाले 22 साल के नीरज की हैदराबाद में शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। नीरज माली ने एक साल पहले ही संगीता यादव नाम की लडक़ी से लव मैरिज की थी। इसके बाद से लडक़ी के घर वाले नीरज को मारने की धमकी दे रहे थे।
बताया जा रहा है कि 5 हमलावरों ने नीरज की बेरहमी से हत्या कर दी। चाकू से हमला करने के बाद वह एक दुकान के अंदर जान बचाते हुए भागा। लेकिन, बदमाश उसे वहां से घसीटते हुए लेकर आए और देखते ही देखते चाकूओं से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके चेहरे पर भी बेरहमी से वार किए गए। चेहरे पर इतने वार किए कि चेहरा भी पहचान में नहीं आया।
संजना की भाभी बोली- समाज के लडक़ों ने मारा
इस पूरे मामले में मृतक नीरज की पत्नी संजना के पीहर पक्ष का भी बयान सामने आया है। संजना की भाभी ने मीडिया के सामने आकर बताया कि उसकी ननद संजना यादव ने लव मैरिज की थी। इस घटना के बाद एक के बाद एक 3-4 यादव समाज की दूसरी लड़कियां भी घर से भाग गईं और लव मैरिज कर ली। इससे समाज में कई लोगों में गुस्सा था।
संजना व नीरज की एक साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने गणेश मंदिर में लव मैरिज की थी। तब से संजना के भाई मन में रार लिए बैठे थे।
संजना व नीरज की एक साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने गणेश मंदिर में लव मैरिज की थी। तब से संजना के भाई मन में रार लिए बैठे थे।
इसी के चलते समाज के कुछ लडक़ों ने मिलकर नीरज का मर्डर किया है। इस मर्डर में उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। वो सब घटना के टाइम पर उनके घर में ही मौजूद थे। दोनों के बीच शादी के एक साल पहले से अफेयर चल रहा था।
दोनों ने शादी के बाद जारी किया था वीडियो
एक साल पहले दोनों ने हैदराबाद के गणेश मंदिर में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने एक वीडियो भी जारी किया था। इस वीडियो में बताया था कि वे दोनों अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं। संगीता ने भी बताया था कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है और वह अब घर नहीं जाना चाहती। इधर,नीरज की हत्या के बाद पत्नी का भी बयान सामने आया है।
संजना का कहना है कि उसके भाइयों ने ही उसके पति का मर्डर किया है। वो उन्हें अच्छे से पहचानती है। उसके भाई उसकी लव मैरिज से नाराज थे। वो नीरज और उसे जान से मारने की धमकियां देते थे। उसने हैदराबाद के अफजलगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दी है। संजना ने बताया कि शादी के बाद से उसके पीहर के लोग न तो उससे बात करते और न ही उसने कभी उनसे बात की थी।


