एकतरफा प्यार में टीचर ने किया था छात्रा का मर्डर - Khulasa Online एकतरफा प्यार में टीचर ने किया था छात्रा का मर्डर - Khulasa Online

एकतरफा प्यार में टीचर ने किया था छात्रा का मर्डर

कोटा में 14 साल की छात्रा की हत्या ट्यूशन टीचर गौरव जैन ने ही की थी। वह उससे एकतरफा प्यार करता था। उसने लड़की को प्रपोज किया, पर उसने इनकार कर दिया था। यह बात गौरव को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पहले रेप की कोशिश की। फिर कमरे में उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी बॉडी को फंदे पर लटकाकर घर से भाग गया। गौरव को सोमवार की देर रात गुरुग्राम (गुड़गांव) से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोटा लाया गया है। गुरुग्राम में गौरव की बहन रहती हे। उसके घर के आसपास निगरानी की गई। साइबर सेल की टीम भी एक्टिव हुई। तब जाकर गिरफ्तारी हो सकी।

13 फरवरी को हुई थी वारदात
घटना कोटा में 13 फरवरी को हुई थी। गौरव जैन पिछले 3 साल से लड़की को पढ़ा रहा था। इसी दौरान छात्रा को पसंद करने लगा। छात्रा से उसका अटैचमेंट हो गया। गौरव साइको है। 13 फरवरी को उसने छात्रा को ट्यूशन पढ़ने के लिए अपने घर पर बुलाया। 15 फरवरी को छात्रा का मैथ्स का पेपर था। ऐसे में छात्रा को पढ़ाई की चिंता थी। वह ट्यूशन पहुंच गई।

13 फरवरी को ही छात्रा से गौरव ने प्यार का इजहार किया। छात्रा ने इसका विरोध किया। उसने गौरव की बात मानने से इनकार कर दिया। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद गौरव ने आपा खो दिया। लड़की को उसने मार डाला। पहले गला घोंटा। फिर रस्सी से उसके हाथ पैर कसकर बांध दिए। गले में भी रस्सी का फंदा लगा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गौरव ने अपने कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26