Gold Silver

धरती के भगवान ने अपने ही साथी के साथ किया दुष्कर्म

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 25 साल की नर्सिंग स्टाफ के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला 7 जून की देर रात 12 बजे से अलसुबह 4: 30 बजे तक का बताया जा रहा है। घटना के बाद पीडि़ता ने शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। तब मामला सामने आया। वहीं, केस दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। मुकदमे की जांच थानाप्रभारी दिलीप सिंह कर रहे है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि झोटवाड़ा इलाके में रहने वाली 25 साल की पीडि़ता शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले कुछ समय से नर्सिंग स्टॉफ की नौकरी कर रही है। इसी अस्पताल में दुष्कर्म का आरोपी डॉ. मुरारी भी रेजीडेंट डॉक्टर है।
यह है पूरा मामला: पीडि़ता का आरोप- रात 12 बजे अकेला पाकर किया दुष्कर्म
पीडि़ता का आरोप है कि पिछले कुछ समय से डॉक्टर मुरारी उसे परेशान कर रहा था। एक बार मौका पाकर छेड़छाड़ भी की। उसने एतराज जताया तब मारपीट की, लेकिन वह चुपचाप सहती रही। अकेली रहने से किसी को बता नहीं सकी। इस बीच 7 जून को पीडि़ता की हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी थी। तब डॉक्टर मुरारी भी वहां मौजूद था। हॉस्पिटल में अकेला पाकर मुरारी की नियत बिगड़ गई।
रात करीब 12:15 बजे उसे जबरन एक कमरे में ले गया। फिर दुष्कर्म किया। सुबह करीब 4 बजे उसे धमकाया और फिर छोडक़र चला गया। घटना के बाद पीडि़ता दोपहर को शास्त्री नगर थाने पहुंची। वहां आपबीती बताकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ के लिए हॉस्पिटल पहुंची। वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया है।

Join Whatsapp 26