टेर मंडल जरूरतमंदों के लिये आया आगे,किट वितरण का लिया संकल्प - Khulasa Online टेर मंडल जरूरतमंदों के लिये आया आगे,किट वितरण का लिया संकल्प - Khulasa Online

टेर मंडल जरूरतमंदों के लिये आया आगे,किट वितरण का लिया संकल्प

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कोरोना काल में जरूरतमंदों की सहायता के लिये अनेक संस्थाएं आगे आ रही है। जो अलग अलग स्तर पर अपने सामथ्र्य अनुसार सेवा कार्य में जुटी है। इनमें सेवाभावी संस्था टेर मंडल भी शामिल है। जिसने वैश्विक महामारी कोरोना काल में पात्र लोगों को राशन किट वितरण का संकल्प लिया है। इसके किटों का विमोचन पी.बी.एम. की हल्दी राम मूलचंद कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष पींटू नाहटा ने अपने निवास स्थान पर किया। टेर मंडल संचालक राजकुमार जोशी(मास्टर साहब) ने बताया कि किट में 10 किलो आटा,2 किलो चीनी,2 किलो आलू,1 किलो चना दाल,1 किलो मूंग दाल,1/2किलो चना बेसण,1/4चाय पत्ती,1किलो बास्मति चावल,1/4किलो मिर्च,1/4धनिया,100ग्राम हल्दी,1किलो नमक,साबुन,सर्फ,पेस्ट बिस्कुट,1किलो मूंगफली तेल सहित किट तैयार की गई। किट प्राप्ति हेतू पात्र लोग इन नम्बरों पर अपना सम्पर्क स्थापित कर सकतेहै। 9829144081 इस अवसर पर एड़वोकेट गिरधर जोशी, के.लाल.जोशी,बल्लभ जोशी,जग्गू भा सहित गणमानय लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26