बीकानेर/ जान पहचान का फायदा उठाकर करता रहा दुष्कर्म फिर मकान हड़पा, केस दर्ज - Khulasa Online बीकानेर/ जान पहचान का फायदा उठाकर करता रहा दुष्कर्म फिर मकान हड़पा, केस दर्ज - Khulasa Online

बीकानेर/ जान पहचान का फायदा उठाकर करता रहा दुष्कर्म फिर मकान हड़पा, केस दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जान पहचान का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और धोखाधड़ी से मकान हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने सदर पुलिस थाने में जयमलसर निवासी देवकिशन मेघवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी से उसके जान पहचान दो सालों से थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी उसे उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए प्रार्थिया का मकान भी अपने नाम करवा लिया। पीडि़ती का रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा को सौंपी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26