रविवार का राशिफल: वृषभ-धनु राशि के लोग पुरानी बातों से ज्यादा वर्तमान पर ध्यान दें - Khulasa Online रविवार का राशिफल: वृषभ-धनु राशि के लोग पुरानी बातों से ज्यादा वर्तमान पर ध्यान दें - Khulasa Online

रविवार का राशिफल: वृषभ-धनु राशि के लोग पुरानी बातों से ज्यादा वर्तमान पर ध्यान दें

मेष: अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करें और परिस्थिति बदलने की कोशिश करें। अवसर आपको आसानी से प्राप्त होते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन आपकी तैयारी न होने से ये अवसर खोने की संभावना बन रही है। अभी के समय में किए गए प्रयत्नों के कारण जीवन में अपेक्षित बदलाव आएगा।

वृषभ : पुरानी बातों की चिंता होने से वर्तमान पर ध्यान देना आपके लिए कठिन होगा। जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, उन्हीं का सामना करने की आवश्यकता है। तभी जीवन में अटकी हुई बातों को आगे बढ़ा पाना संभव हो सकता है। मानसिक रूप से होने वाली तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

मिथुन : पैसों से संबंधित चिंता दूर करने का प्रयत्न आपके द्वारा किया जा रहा है। अभी भी प्रयत्नों को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। जीवन को एक नई दिशा प्राप्त हो रही है, इसके लिए अभी से खुद को तैयार करना आवश्यक है। परिवार के लोगों के साथ के संबंधों में बदलाव नजर आएगा।

कर्क : बढ़ती भागदौड़ के कारण मनचाहे कामों पर ध्यान देना संभव नहीं होगा। जो आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। अभी के समय में महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की कोशिश करें। जो बातें आसानी से हो रही हैं, उनके लिए सकारात्मक रहें।

सिंह : काम से अधिक व्यर्थ बातों में उलझने से आप अपनी उर्जा बर्बाद करते हुए नजर आ रहे हैं। मन में उत्पन्न हो रही चंचलता काबू करने की कोशिश करें। लोगों की वजह से कन्फ्यूजन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, इसलिए अभी अपनी समस्याओं की चर्चा न करें।

कन्या : अपनी जिम्मेदारी और व्यक्तिगत लक्ष्य में संतुलन बनाए रखें। परिवार के जिन लोगों को आपकी सहायता चाहिए, उनके साथ चर्चा करके ही उनकी मदद करें। अन्य लोगों से अधिक खुद के जीवन पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।

तुला : अधिकतर बातें सरलता से होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपके अंदर अहंकार न बढें, इस बात का ध्यान रखें। अभी नई जिम्मेदारी न लें। जीवन में किसी भी प्रकार का नया बदलाव करने की कोशिश तनाव का कारण बन सकती है।

वृश्चिक : कठिन समय में जिन लोगों का आपको साथ प्राप्त होता है और जो लोग आलोचना करते हैं, उनके लिए सतर्क रहें। अभी कठिनाइयां महसूस होंगी, लेकिन परिस्थिति का सामना कर पाएंगे।

धनु : पुरानी बातों में अटके रहने से वर्तमान पर ध्यान देना आपके लिए संभव नहीं है। भावनाओं से अधिक प्रैक्टिकल बातों पर जोर देने की कोशिश करें। जब तक आप खुद की परिस्थिति को बदलने की कोशिश नहीं करेंगे, तब तक समस्याएं आती रहेंगी।

मकर : जो बातें आपके लिए रुकावट बन रही हैं, उन्हें दूर करने का उपाय प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ करीब महसूस होने लगेगा। आपसे उम्र में छोटे लोगों का साथ प्रसन्नता देगा और साथ में नई बातें सीखना संभव हो सकता है।

कुंभ : घर पर अचानक से मेहमानों का आना-जाना हो सकता है। किसी व्यक्ति से खुश खबर प्राप्त हो सकती है। अन्य लोगों की प्रगति देखकर आपको प्रेरणा मिलेगी और आप मेहनत के साथ काम करने की कोशिश करते रहेंगे।

मीन : पुराने अनुभवों से प्राप्त हुई सीख का अवलोकन करने की आवश्यकता है। थोड़ा समय एकांत में बिताएं और अपने लक्ष्य के बारे में विचार करें। योजना में आ रहे बदलाव के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। अभी धैर्य से काम लेना होगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26