बीकानेर/ एडवांस एप से पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, व्हाट्स एप ग्रुप में मिलेगा एक लिंक

बीकानेर/ एडवांस एप से पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, व्हाट्स एप ग्रुप में मिलेगा एक लिंक

 

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को बेहतर ऑनलाइन स्टडी करवाने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ सैकंडरी एजुकेशन ने एडवांस एप तैयार करवाया है। अब तक एजुकेशन डिपार्टमेंट हर शनिवार को कक्षा छह से बारह के लिए क्विज करवाता था। इस क्विज में छठी से बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स को डायरेक्टरेट से आठ सवाल अपने मोबाइल ग्रुप में मिलते थे। वे इसे सॉल्व भी करते थे लेकिन उनके कितने उत्तर सही हुए इसकी जानकारी उन्हें तब तक नहीं होती थी जब तक कि टीचर इस बारे उन्हें जानकारी नहीं दे दे। ऐसे में स्टूडेंट्स गलतियों को तुरंत नहीं सुधार पाता था। अब नए एप का लिंक दिया गया है, जिसमें स्टूडेंट पहले के सवाल में हुई गलती को सही करके ही आगे बढ़ पाएगा।

स्टूडेंट्स के लिए तैयार किए गए इस एप में अब स्टूडेंट्स को व्हाट्स एप ग्रुप में एक लिंक मिलेगा। इसके जरिए वे इस एप तक पहुंच पाएंगे। अब बदलाव यह रहेगा कि स्टूडेंट्स का सवाल गलत होते ही उसे इसकी जानकारी मिलेगी और इसके साथ एक लिंक भी मिलेगा जो सही उत्तर को बताएगा। ऐसे में स्टूडेंट सही जानकारी लिए बिना आगे नहीं बढ़ पाएगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |