गैस सिलेण्डर फटने से छः जने घायल,तीन गंभीर घायल - Khulasa Online गैस सिलेण्डर फटने से छः जने घायल,तीन गंभीर घायल - Khulasa Online

गैस सिलेण्डर फटने से छः जने घायल,तीन गंभीर घायल

बीकानेर। जिले के देशनोक थाना इलाके में गैस सिलेण्डर फटने से छः जने घायल हो गये। जिसमें से तीन जने गंभीर घायल हो गये। जिन्हें पीबीएम अस्पताल के लिये रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि वार्ड नं 21 के जेठाराम लुहार के घर खाना बनाते समय अचानक सिलेण्डर फट गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में 45 वर्षीय जेठाराम, 30 वर्षीय सीताराम,25 वर्षीय लिक्ष्मी, 22 वर्षीय भैरु, 10 साल की गुड्डी व एक साल का सुभाष घायल हो गये। जानकारी मिली है कि जेठाराम दो अन्य जनों को पीबीएम लाया गया है। इनमें जेठाराम की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मून्दड़ा और वार्ड पार्षद लक्ष्मणदान चारण सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26