श्रीपुष्टिकर पुरोहित भादाणी पंचायत ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित

श्रीपुष्टिकर पुरोहित भादाणी पंचायत ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित

खुलासा न्यूज बीकानेर।  श्रीपुष्टिकर पुरोहित भादाणी पंचायत ट्रस्ट के चुनाव 24 जनवरी को संपन हुए। जिसमें अध्यक्ष व मंत्री के लिए चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष प्रदीप कुमार भादाणी व मंत्री एड. पवन कुमार भादाणी निर्वाचित हुए। सोमवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसके लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष पं. सत्यनारायण भादाणी ने की। भादाण्ी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज के उत्थान व क्रियान्वित करने के लिए समाज के महानुभावों को ट्रस्ट के अलग अलग पदों पर विराजमान किया गया जिसमें मुख्य संरक्षक घेवरचंद भादाणी, संरक्षक एड. नेमीचंद भादाणी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार भादाणी, संगठन मंत्री बलदेव दास भादाणी, उपाध्यक्ष एड. शिव प्रकाश भादाणी व उपमंत्री के पद पर पवन कुमार भादाणी उर्फ गुरु को मनोनीत किया। मीटिग में सभी की सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अगली कार्यकारिणी 6 फरवरी को घोषित की जायेगी। इस मौके पर कई गणमान्य जन उपस्थित थे। अध्यक्ष प्रदीप कुमार भादाणी ने कहा कि समाज के विकास के लिए कोई कमी आने नहीं दी जायेगी पूरे समाज को एक साथ लेकर समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेगें समय समय सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित कर समाज को एक छत के नीचे लाने का प्रयास रहेंगा।मंत्री एड. पवन कुमार भादाणी ने कहा कि समाज ने हमारा पर जो विश्वास जताया है हम उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा अध्यक्ष व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के सान्निध्य में कार्य करेंगे। इस मौके पर एड. ओम प्रकाश भादाणी, गणेश भादाणी, पूर्व अध्यक्ष रमेश भादाणी, लालचंद भादाणी, कालू महाराज, नवरतन भादाणी,सनू भादाणी, विजय प्रकाश भादाणी, गोपाल भादाणी, गिरिराज भादाणी, ब्रह्मदेव भादाणी सहित अन्य समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे।

Join Whatsapp 26