ऐलान : कृषि कानूनों के खिलाफ  6 फरवरी को देशभर में किसान करेंगे चक्का जाम - Khulasa Online  ऐलान : कृषि कानूनों के खिलाफ  6 फरवरी को देशभर में किसान करेंगे चक्का जाम - Khulasa Online

 ऐलान : कृषि कानूनों के खिलाफ  6 फरवरी को देशभर में किसान करेंगे चक्का जाम

 बीकानेर। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच, किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है। किसान शनिवार 6 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। इससे पहले, किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर 30 जनवरी को दिनभर का उपवास रखा था। किसान संगठनों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड भी निकाली थी। हालांकि ट्रैक्टर रैली में काफी बवाल हुआ। बहरहाल, इन कानूनों को लेकर किसानों की सरकार संग 11 दौर की वार्ता हो चुकी, मगर कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक स्थगित करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और इन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अडिग हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26