पुलिस थाने में गोलीकांड, हैड कांस्टेबल की मौत - Khulasa Online पुलिस थाने में गोलीकांड, हैड कांस्टेबल की मौत - Khulasa Online

पुलिस थाने में गोलीकांड, हैड कांस्टेबल की मौत

 दौसा। जिले के सिकंदरा थाने में रविवार सुबह गोलीकांड हो गया। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह, सीओ मानपुर सुरेशचंद मीना सहित आला पुलिस अधिकारी थाने और अस्पताल में पहुंचे। मृतक पुलिसकर्मी हरिसिंह गुर्जर पुत्र कानाराम के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल हरिसिंह गुर्जर ने खुद को ही गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। गुर्जर सिकंदरा थाने में माल खाने का प्रभारी था। हालांकि सुसाइड करने के कारणों की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस बात की तहकीकात में जुटे हुए हैं कि आखिर हैड कांस्टेबल ने खुद को गोली क्यों मारी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान ने कहा कि हैड कोस्टेबल हरिसिंह गुर्जर की शनिवार को चुनाव में ड्यूटी थी। ड्यूटी से वापस आने के बाद वे मालथाना प्रभारी के तौर पर सिकन्दरा थाने में कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26