शीतलहर ने फिर छुड़ाई कंपकंपी, छोटी कक्षाओं के बच्चों पर मंडराए संकट के बादल, क्या फिर होगी छुट्टियां? - Khulasa Online शीतलहर ने फिर छुड़ाई कंपकंपी, छोटी कक्षाओं के बच्चों पर मंडराए संकट के बादल, क्या फिर होगी छुट्टियां? - Khulasa Online

शीतलहर ने फिर छुड़ाई कंपकंपी, छोटी कक्षाओं के बच्चों पर मंडराए संकट के बादल, क्या फिर होगी छुट्टियां?

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर शीतलहर ने दस्तक दे दी है। गुरुवार दोपहर में बादल छाए रहे और शाम होते-होते शीतलहर ने कंपकपाने के लिए मजबूर कर दिया। आने वाले दिनों में बीकानेर में जबर्दस्त सर्दी पडऩे वाली है। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने इस आशय की चेतावनी जारी की है। ऐसे में एक बार फिर छोटी कक्षाओं के बच्चों पर संकट के बादल मंडरा गए है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी का अधिकार जिला कलक्टर को दिया हुआ है। रविवार को तापमान में बढ़ोतरी के बाद सोमवार से स्कूल खुल गए थे लेकिन अब अचानक से शीतलहर आने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होगी। शुक्रवार सुबह तापमान में गिरावट आएगी, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। तीन डिग्री तापमान गिरने से न्यूनतम पारा फिर पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। अगर शुक्रवार सुबह कोहरा होता है तो संकट बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में 12-13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान व्यापक स्तर पर बारिश या मावठ होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। लेकिन सर्दी में बढ़ोतरी हो चुकी है। शनिवार से राज्य के अधिकतर भागों में एक बार पुन: उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट होने से राज्य में एक नया शीतलहर का दौर बीकानेर सम्भाग से शुरू होगा। 15 जनवरी से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने से बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26