सात और जेलकर्मी अस्पताल में भर्ती, अब तक 14 की हालत बिगड़ी, नहीं हुई कोई वार्ता - Khulasa Online सात और जेलकर्मी अस्पताल में भर्ती, अब तक 14 की हालत बिगड़ी, नहीं हुई कोई वार्ता - Khulasa Online

सात और जेलकर्मी अस्पताल में भर्ती, अब तक 14 की हालत बिगड़ी, नहीं हुई कोई वार्ता

खुलासा न्यूज। सैलेरी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पिछले पांच दिन से मैस का बहिष्कार किए हुए जेलकर्मियों की हालत लगातार बिगड़ रही है। रविवार को दोपहर तक सात और जेलकर्मी अस्पताल में भर्ती हो चुके थे। अब तक चौदह जेलकर्मियों की हालत बिगड़ चुकी है। ऐसे में अब जेल प्रशासन को भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंधन करने होंगे। जेल में स्थानीय स्तर पर 49 कर्मचारी नियुक्त हैं। इनमें से चौदह को अस्पताल में एडमिट करवाने के बाद अब जेल में व्यवस्था के लिए 35 कर्मचारी की काम कर रहे हैं। ये कर्मचारी भी मैस का बहिष्कार किए हुए हैं। मामला श्रीगंगानगर जेल का है।

सात को और करवाया भर्ती

इस बीच तेज गर्मी में अनशन पर रहने से लगातार कर्मचारियों की हालत बिगड़ती जा रही है। रविवार को भी कर्मचारियों ने खराब तबीयत की जानकारी दी तो उन्हें एंबुलेंस 108 के जरिए अस्पतमाल भिजवाया गया। जेल कैंपस में ये लोग धरना दे रहे हैं। इसके साथ ही जेल की जरूरी जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं। जेल में भर्ती कर्मचारियों ने बताया कि उनका अनशन जारी है। उन्होंने आंदोलन समाप्त नहीं किया है। छह माह पहले भी उनके आंदोलन को आश्वासन के साथ समाप्त करवा दिया गया था। अब कर्मचारी सैलेरी के संबंध में आदेश जारी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26