शनिवार का राशिफल: सिंह-तुला राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ - Khulasa Online शनिवार का राशिफल: सिंह-तुला राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ - Khulasa Online

शनिवार का राशिफल: सिंह-तुला राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ

मेष : जानकारी और सूचनाओं पर ध्यान देते हुए योजना बनाने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण समस्या का हल प्राप्त हो सकता है। वर्तमान परिस्थिति पर ध्यान बनाए रखें। सही योजना भविष्य सुधार सकती है।वृषभ : अपेक्षा से अधिक जिन कामों में समय ज्यादा लग रहा है, उनके लिए चिंता रहेगी। अगले कुछ दिनों में महत्वपूर्ण खबर मिलने से राहत मिल सकती है। पुरानी समस्या का समाधान प्राप्त होने में वक्त लगेगा। अभी खुद के स्वभाव में सुधार करने की आवश्यकता है, इसलिए स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं को ठीक से जानने की कोशिश करें।

मिथुन: परिवार के किसी सदस्य से प्राप्त हो रहे सुझाव पर ध्यान दें। जिस बात की चिंता है, उसका प्रभाव कम हो सकता है। अपनी भावनाओं को परिवार के लोगों के साथ शेयर करने से मन का बोझ दूर होगा।

कर्क : समस्याओं को देखने का नजरिया बदलेगा, खुद को प्रेरित रखते हुए काम करने की कोशिश करनी होगी। अभी अकेलापन महसूस होगा, लेकिन ये परिस्थिति जल्दी ही बदलने वाली है। योग्य लोगों के साथ जुड़ पाना संभव होगा और इन्हीं लोगों के जरिए आपकी जीवनशैली भी सुधार आएगा।

सिंह : यात्रा संबंधी निर्णय हो सकता है। इस यात्रा से बड़ा फायदा हो सकता है। प्रसन्नता मिलेगी, इस कारण नकारात्मक विचार दूर होंगे। नए लोगों के साथ जुडऩे से अन्य समस्याओं को समझ पाना आपके लिए आसान हो सकता है।

कन्या : जरूरी कामों में नियंत्रण रखना जरूरी है। अपने कर्मों से नकारात्मक बातों का असर दूर कर पाना संभव होगा। जिन लोगों के लिए चिंता होती है, अभी उनके बारे में विचार न करें, अपने काम पर अधिक ध्यान दें।

तुला : मन पर बना बोझ कम होता हुआ नजर आ रहा है। परिवार की खुशहाली के लिए आपके प्रयत्न सफल होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। साथ में आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक : बड़ों के मार्गदर्शन का सही उपयोग करें। खुद के लिए अवसर बनाने की कोशिश करें। बड़ी मात्रा में खर्च हो सकता है, लेकिन इसी खर्च के कारण जीवन शैली सुधरेगी और महत्वपूर्ण काम भी पूरे हो सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त हो सकती है। कायदे से संबंधित किसी भी बात को हल्के में न लें।

धनु : अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें। समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। अभी खुद के जीवन पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अन्य लोगों के व्यक्तिगत जीवन में दखलंदाजी न दें। काम करते समय पारदर्शिता रखनी होगी।

मकर : आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से नकारात्मकता दूर होगी। अभी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। जितना ध्यान आप भौतिक सुख पर लगा रहे हैं, उतना ही ध्यान आध्यात्मिक बातों पर भी रखें। जिस तरह से आध्यात्मिक प्रगति होगी, उसी तरह से भौतिक सुख प्राप्त करना संभव होगा।

कुंभ : आपकी बातों को अन्य लोग अभी भले ही नहीं समझ रहे हैं, लेकिन आपका निर्णय सही है तो उस पर टिके रहें। भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव महसूस होगा। जिस प्रकार से आपका खुद को देखने का नजरिया होगा, उसी प्रकार से अन्य लोगों का भी आपके ऊपर विश्वास रहेगा।

मीन : आपके विचार और करीबी लोगों के नजरिये में संतुलन बनने में वक्त लगेगा। मित्रों के साथ के संबंध सुधरते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी संगत सुधारने की कोशिश करें। परिवार के लोगों को आपके लिए चिंता क्यों महसूस होती है, इस बात को समझने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26