सरदारशहर उप चुनाव, अब तक 6 प्रतिशत वोटिंग त्रिकोणीय मुकाबले से रोमांचक हुआ सियासी संघर्ष - Khulasa Online सरदारशहर उप चुनाव, अब तक 6 प्रतिशत वोटिंग त्रिकोणीय मुकाबले से रोमांचक हुआ सियासी संघर्ष - Khulasa Online

सरदारशहर उप चुनाव, अब तक 6 प्रतिशत वोटिंग त्रिकोणीय मुकाबले से रोमांचक हुआ सियासी संघर्ष

जयपुर। चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। उप चुनाव यूं तो केवल एक सीट पर है और इसके हारने-जीतने से प्रदेश की राजनीति में कहीं कोई बहुत बड़ा फर्क भी नहीं पडऩे वाला, लेकिन यहां चुनाव त्रिकोणीय संघर्ष में बदलने से रोमांचक जरूर हो गया है।
सुबह 9 बजे तक करीब 6 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। मतदान 8 बजे से शुरू हुआ, यह शाम 5 बजे तक चलेगा।
आम तौर पर राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 180 सीटों पर चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रहते आए हैं, लेकिन कुछ सीटों पर कांग्रेस-भाजपा को भी कोई न कोई तीसरी पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार संघर्ष में उलझा देते हैं।
सरदारशहर में कांग्रेस और भाजपा को आरएलपी कड़ी टक्कर दे रही है। तीनों ही पार्टियों और उनके नेताओं का दावा है कि वो चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन इसका अनुमान कोई नहीं लगा सकता कि जनता किसको जिताएगी।
मुख्यमंत्री गहलोत ने पिछले दिनों कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में शहर में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रैली में उमड़े थे।
कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन होने से इस सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने उनके बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पींचा (2008-13) को अपना उम्मीदवार बनाया है। आरएलपी ने लालचंद मूंड को टिकट दिया गया है। तीनों ही उम्मीदवार बराबर की टक्कर में बताए जा रहे हैं।
कांग्रेस-भाजपा के सभी बड़े नेता सरदार शहर में अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी। उधर, रालोपा के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भी अपने उम्मीदवार के पीछे पूरी ताकत झोंक रखी थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26