सोमवार का राशिफल: वृष राशि के लोगों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, कन्या राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें - Khulasa Online सोमवार का राशिफल: वृष राशि के लोगों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, कन्या राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें - Khulasa Online

सोमवार का राशिफल: वृष राशि के लोगों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, कन्या राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें

मेष : आपके कठिन निर्णय के कारण फल प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। जिस व्यक्ति के साथ बातचीत बंद है, उनके साथ संबंध सुधरने लगेंगे। पिछली बातों को भूल कर रिलेशनशिप सुधारने का प्रयत्न दोनों पक्षों के द्वारा किया जा सकता है। अभी समय का ठीक से फायदा उठाकर महत्वपूर्ण कामों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें।वृषभ : परिवार का कोई व्यक्ति आपके ऊपर दबाव डालने की कोशिश कर सकता है। जिससे आपके द्वारा लिए गए निर्णय बदले जाएंगे। अभी आपसी सामंजस्य से हर एक बात में संतुलन लाना होगा। परिवार में अशांति का माहौल न बनने दें।

मिथुन : व्यक्तिगत निर्णय पर टिके रहने से परिस्थिति में बदलाव आएगा। अभी आपके पक्ष को समझना अन्य लोगों के लिए कठिन रहेगा, लेकिन आपका खुद के लिए विश्वास देखकर करीबी लोगों का साथ प्राप्त हो सकता है।

कर्क : मन को प्रसन्नता देने वाली घटनाएं हो सकती हैं। आज बड़ी खुशखबरी के साथ दिन शुरू हो सकता है। करीबी लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह : अभी खुद की बातों पर ध्यान देते हुए काम करने की आवश्यकता है। निर्णय लेते समय अपनी भावनाएं और अपने विचारों को ध्यान में रखें। जितना अधिक महत्व आप अन्य लोगों के विचारों को देंगे, उतना निर्णय लेना कठिन रहेगा।

कन्या : पुरानी बातों को भूल कर नई बातों का अनुभव लेने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं। इसलिए पुरानी बातों का विचार अभी न करें। दिल और दिमाग में संतुलन बना रहेगा, इस कारण हर एक निर्णय ठीक से परखकर लेना होगा।

तुला : किसी व्यक्ति के सामने अपने विचार प्रकट करने से पहले व्यक्ति की क्षमता और उनके स्वभाव को ध्यान में रखना होगा। आपके बारे में गलत बातें फैलाई जाने की संभावना है। इसलिए व्यक्तिगत बातों की चर्चा न करें।

वृश्चिक : निर्णय लेते समय दूरदृष्टि रखनी होगी। जिन कामों में स्थिरता है, उनसे संबंधित किसी भी प्रकार का बदलाव न करें। आर्थिक व्यवहार के कारण समाधान महसूस होगा। जितनी अधिक आर्थिक स्थिरता रहेगी, उतना अधिक आपका विश्वास बढ़ेगा।

धनु : व्यक्तिगत जीवन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के जिन लोगों की चिंता आपको है, उनके जीवन में अच्छा बदलाव होने से राहत मिल सकती है। अपनी क्षमता से अधिक किसी भी व्यक्ति की मदद करने की गलती न करें। किसी भी व्यक्ति की मदद करने से पहले उनकी जरूरत को ठीक से समझना होगा।

मकर : आपके संयम का फल मिलेगा। विदेश में स्थित किसी व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है। जिन समस्याओं के हल अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं, वह समस्याएं सुलझने लगेंगी।

कुंभ : परिस्थिति का अवलोकन करने के बाद ही अपने विचार प्रकट करें। आपके द्वारा दी गई राय किसी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अन्य लोगों की मदद करने से आपको शांति मिल सकती है। अपनी जीवन शैली सुधारने के लिए किए गए प्रयत्न सफल हो सकते हैं।

मीन : जब तक बातें आपके सामने स्पष्ट नहीं होती हैं, तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान लगाकर गलत निर्णय न लें। अकेलेपन का कारण जानने की कोशिश करें। लोगों पर आपकी निर्भरता बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कारण बेचैनी और विश्वास की कमी रहेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26