रूस-यूक्रेन युद्ध 16वां दिन: यूक्रेन तैयार कर रहा है केमिकल हथियार, रूसी संपत्ति जब्त करने के कानून पर साइन - Khulasa Online रूस-यूक्रेन युद्ध 16वां दिन: यूक्रेन तैयार कर रहा है केमिकल हथियार, रूसी संपत्ति जब्त करने के कानून पर साइन - Khulasa Online

रूस-यूक्रेन युद्ध 16वां दिन: यूक्रेन तैयार कर रहा है केमिकल हथियार, रूसी संपत्ति जब्त करने के कानून पर साइन

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 16वां दिन है। रूसी सेना कीव के और करीब पहुंच गई है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि वो अमेरिका के साथ मिलकर बायोलॉजिकल और केमिकल हथियार तैयार कर रहा है। इसे लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बैठक भी होगी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के इन आरोप का जवाब देते हुए कहा, मैं एक योग्य देश का योग्य राष्ट्रपति और दो बच्चों का पिता हूं। मेरी जमीन पर कोई बायोलॉजिकल और केमिकल हथियार नहीं है। पूरी दुनिया और आप भी यह बात जानते हैं, लेकिन अगर रूस हमारे खिलाफ ऐसा कुछ करता है, तो उसे कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका पहले ही रूस के इन दावों को खारिज कर चुका है।

यूक्रेन युद्ध के ताजा अपडेट्स

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी संपत्ति को जब्त करने के लिए कानून पर साइन कर दिए हैं। वहीं, यूक्रेन के शिक्षा मंत्री का दावा है कि रूस ने उनके देश में 280 स्कूल-कॉलेज तबाह कर दिए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगा है कि मारियुपोल से नागरिकों को निकालने के लिए बनाए गए गलियारे पर रूसी सेना ने हमला किया।
अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हुए नागरिकों की मदद के लिए 5.3 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।
रूस के डिप्टी च्ड ने भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से ईंधन.ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में सहयोग और रूस की यूनिवर्सिटीज में भारतीय छात्रों की स्टडी पर बात की।

रूस ने की ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की पेशकश
जंगी माहौल में रूस ने हर दिन सुबह 10 बजे ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की पेशकश की हैए ताकि युद्ध में फं से लोगों को निकाला जा सके और उन तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। मैप से समझिए रूस अब तक यूक्रेन के किन इलाकों पर कब्जा कर चुका है और किस रूट से ह्यूमन कॉरिडोर बनाया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26