सिविल सेवाओं के लिये युवाओं को तैयार करेगा आरएसवी

सिविल सेवाओं के लिये युवाओं को तैयार करेगा आरएसवी

सिविल सेवा हेतु विषय प्रशिक्षण केंद्र अंकुरमका उदघाटन
खुलासा न्यूज,बीकानेर। आरएसवी शिक्षण समूह विद्यार्थियों को कक्षा ग्यारहवीं से ही सिविल सेवाओं हेतु विषयों का सघन प्रशिक्षण देना प्रारम्भ करेगा. आज आरएसवी में नवस्थापित सिविल सेवा विषय प्रशिक्षण केंद्र अंकुरम का उदघाटन राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डॉ. महेंद्र खडगावत ने किया। डॉ. खडगावत ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासनिक सेवाओं के साथ ही युवा जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव और समस्याओं का समाधान कर सकने में समर्थ हो पाते हैं। डॉ. खडग़ावत ने सिविल सेवाओं के महत्त्व को रखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शासन व्यवथा की धुरी सिविल सर्वेन्ट्स ही हैं अत: विद्यार्थी को स्कूल काल से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिये। आरएसवी शिक्षण समूह के सीईओ आदित्य स्वामी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का जीवन उच्च स्तर पर पहुंचाने हेतु सिविल सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों की महती भूमिका होती है. स्वामी ने प्राचीन भारतीय सुशासन के तंत्र, कौटिल्य के प्रशासन और वर्तमान समय के प्रशासनिक तंत्र के विषय में जानकारी दी. स्वामी ने आरएसवी शिक्षण समूह की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया। अंकुरम सिविल सेवा प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी डॉ. वंदना तिवारी ने कहा कि नवस्थापित केंद्र विद्यार्थियों को सामान्य अध्ययन, एनसीईआरटी पुस्तकों के कंटेंट्स,सामान्य विज्ञान,भूगोल और मानविकी में प्रशिक्षित करेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफ़लाइन मोड में चलेगा। कोरोना गाइडलाइंस के चलते कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मास्क पहने रखने और दूरी बनाए रखने के लिये प्रभारी रविन्द्र भटनागर ने प्रेरित किया. डॉ. पुनीत चोपड़ा ने आभार प्रकट किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |