Gold Silver

रिड़मलसर पुरोहितान के फिरेंगे दिन,विकसित होगा सिटी फोरेस्ट

नगर विकास न्यास की पहल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगर विकास न्यास द्वारा रिड़मलसर पुरोहितान में 382 बीघा क्षेत्र में विशाल उद्यान विकसित किया जाएगा। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने सोमवार को न्यास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इसके प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यूआईटी द्वारा शहर से सटे हुए क्षेत्र में विशाल उद्यान ‘सेंट्रल पार्कÓ की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें वाकिंग ट्रेक, साइक्लिंग ट्रेक और जागिंग ट्रेक सहित बड़ी संख्या में पेड़-पौधे, बगीचे, रंग-बिरंगी लाइटें, झूले आदि भी लगाए जाएंगे। इसमें ‘सिटी फोरेस्टÓ भी विकसित किया जाएगा। जिसमें स्थानीय प्रजाति और वनस्पतीय प्रकृति के पौधे लगाए जाएंगे। न्यास द्वारा इसे ‘आक्सीजन हबÓ के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग की जोहड़ पायतान की इस भूमि का शीघ्र ही नगर विकास न्यास को हस्तांतरण किया जाएगा। इसके बाद इसके चारों ओर तारबंदी और आवश्यकता के अनुसार दीवार बनाई जाएगी। तारबंदी के पास पौधरोपण पहले चरण में ही किया जाएगा। उन्होंने समूचे क्षेत्र का मुआयना किया और न्यास द्वारा प्रस्तावित ‘रोड मैपÓ का अवलोकन किया। नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में बताया। इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र चौधरी, राजकीय डूंगर कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्याम सुंदर ज्याणि, यूआईटी के अशोक अग्रवाल, भव्यदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले जिला कलक्टर ने डूंगर कॉलेज में किए गए पौधारोपण कार्यों का अवलोकन किया।

Join Whatsapp 26