राजस्व मंत्रालयिक कार्मिकों को मिली दीपावली की सौगात* - Khulasa Online राजस्व मंत्रालयिक कार्मिकों को मिली दीपावली की सौगात* - Khulasa Online

राजस्व मंत्रालयिक कार्मिकों को मिली दीपावली की सौगात*

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को मंत्रालयिक सेवा के विभिन्न वर्गों के 43 कर्मचारियों के पदौन्नति आदेश जारी करते हुए दीपावली की सौगात दी।
जिला कलक्टर ने विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंषा पर यह आदेश जारी किए। इसके अनुसार 13 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक, 15 वरिष्ठ सहायकों को सहायक प्रशासनिक अधिकारी तथा 15 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश ने बताया कि दीपावली अवकाश से ठीक पहले पदोन्नति आदेश जारी होने से मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर का आभार जताया और एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए खुशियां मनाई।
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह गौड़ ने जिला कलक्टर, एडीएम प्रशासन और शहर व संस्थापना शाखा से जुड़े कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इस आदेश पर प्रदेश संयुक्त मंत्री मनीष शर्मा, जगदीश पुरोहित, मनोज व्यास, नवल सिंह, संजय पुरोहित, मनीष जोशी, जगदीश किराडू, राजेश किराडू, विवेक व्यास सहित अनेक कार्मिकों ने प्रसन्नता जताई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26