शहरवासियों के लिए राहत की खबर: तेज आंधी के साथ पड़ेगें ओले
शहरवासियों के लिए राहत की खबर: तेज आंधी के साथ पड़ेगें ओले
बीकानेर। एक दिन पहले आंधी के बाद 24 घंटे से समूचे वातावरण में धूल भर गई है। जमीन से आसमान तक छाई रेत की परत का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इस रेत की ऊपरी परत को चीरकर धूप जमीन तक कम ही आई। धूप हल्की रहने से शुक्रवार को धूप की गर्मी तो कम रही लेकिन जमीन की गर्मी से उमस और तपिश जरूर बढ़ गई। मौसम विभाग ने फिर से 48 घंटे में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में आंधी-बारिश का सिलसिला अब शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर और जोधपुर संभाग में तेज आंधी चलेगी। बादलों की गर्जना के साथ कहीं कहीं ओले भी पडऩे की आशंका भी है। बीकानेर में एक दिन पहले आई आंधी के बाद वातावरण में धूल ही धूल छाई हुई है। गुरुवार रात से ही धूल देखी वातावरण में लगातार भरी हुई है। दोपहर तक बादल तो नहीं दिखे लेकिन दोबारा आंधी के आसार जरूर बनने लगे है। मौसम विभाग ने भी रात तक आंधी और मौसम के पूरी तरह बदलने के आसार जताए हैं। मौसम का मानना है कि ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। श्रीगंगानगर में एक दिन पहले ही ये बदलाव की आहट हो चुकी है। वहां बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार से बीकानेर में भी बारिश की संभावनाएं बनने लगी हैं। हालांकि बारिश की संभावना गुरुवार को भी थी लेकिन आंधी ही चली। इस बीच रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आया। बीती रात का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी बारिश के बाद तापमान वापस 40 डिग्री तक जाने की संभावना है।
गति से तेज बढ़ रहा मानसून
एक दो दिन होने होने वाली बारिश को प्री-मानसून नहीं कहा जाएगा। थोड़ी राहत जरूर मिल जाएगी। मानसून अपनी गति से तेज चल रहा है। लिहाजा जून के अंतिम सप्ताह तक बीकानरे में मानसून की दस्तक होने की संभावना है। एक दिन पहले मानसून महाराष्ट्र और कर्नाटक को छू चुका था। वैसे जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून के आने की संभावना बीकानेर में बनती है। बीकानेर में मानूसन आने के साथ ही पूरे देश में मानसून की घोषित कर दिया जाता है।