Gold Silver

रिश्तें शर्मसार : पूरी रात 6 देवरों ने महिला से  किया गैंग रेप

जिले के पदमपुर क्षेत्र के गांव जलोकी में शुक्रवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। एसपी के आदेश पर दर्ज हुए इस मामले में महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर उसे दहेज के लिए घरसे निकाल देने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाला और वह पूरी रात बाहर पड़ी रही। इसी दौरान उसके रिश्ते में देवर लगने वाले छह युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया। महिला का कहना है कि दुष्कर्म के बाद वह सुबह किसी तरह ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर में प्रवेश करवा दिया, लेकिन देवरों का कहर यहां भी थमता नजर नहीं आया और उन्होंने फोटो एडिटिंग के जरिए उसकी फोटो किसी अन्य के साथ जोड़ दी और ब्लैकमेल कर काफी समय तक दुष्कर्म करते रहे।

ये है मामला

पीड़िता गांव जलोकी की रहने वाली है। उसका आरोप है कि उसका विवाह दस वर्ष पहले हुआ और तब से ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते रहते। कुछ दिन पूर्व पति, सास ओर अन्य परिजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। रेप की घटना के बारे में उसने अपने पति को जानकारी दी लेकिन उसने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

इससे देवरों का हौसला और बढ़ गया। उन्होंने उसका फोटो अन्य के साथ जोड़कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दुष्कर्म करना जारी रखा। पीड़िता ने पति, व अन्य रिश्तेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता अब अपने पीहर हिसार में है। उसने वहां मामला दर्ज करवाया। वहां से यह प्रकरण श्रीगंगानगर एसपी के पास पहुंचा। जहां से एसपी के आदेश पर शुक्रवार को पदमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

Join Whatsapp 26