जरूरतमंद पांच हजार परिवारों को बांटा जाएगा राशन,वितरण अभियान का हुआ आगाज - Khulasa Online जरूरतमंद पांच हजार परिवारों को बांटा जाएगा राशन,वितरण अभियान का हुआ आगाज - Khulasa Online

जरूरतमंद पांच हजार परिवारों को बांटा जाएगा राशन,वितरण अभियान का हुआ आगाज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण व्यास द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 5000 परिवारों में सुखा राशन किट वितरण करने का अभियान रखा गया। जिसका विधिवत आगाज़ युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान की प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने 250 जरुरतमंद परिवारों में राशन किट का वितरण कर किया एंव आगामी दिनों में वितरण अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर पलक वर्मा ने बताया कि राहुल गांधी ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। युवा कांग्रेस को निर्देशित किया है कि जरुरतमंदों की हर संभव व ज्यादा से ज्यादा  सहायता करने की मुहिम चलाकर राहत प्रदान की जावें। उसी कड़ी में बीकानेर में प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में 5000 परिवारों मेंं सुखा राशन वितरण का अभियान चलाया गया है तथा आगामी दिनों में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु मुहिम चलाकर पूरे प्रदेश मे राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा दो लाख पौधे लगाये जाएंगे। युवा नेता अरुण व्यास ने बताया कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन की सहायता हेतु कृत संकल्पित है।हमारे द्वारा कोरोनकाल मैं भोजन वितरण,सूखा राशन वितरण,मास्क वितरण,शहर का सेनेटाइज़ेशन,ब्लड डोनेशन, ऑक्सीजन व मेडिकल हेल्प जैसे मदद की गई है। भविष्य मे भी ऐसे गतिविधिया आमजन हेतु अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनपत चायल, जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, नरनारायण स्वामी,जितेंद्र बिस्सा,विजय भादाणी,तोलाराम सियाग,मैक्स नायक,गिरधर जोशी,सुनील सारस्वत,आशा स्वामी,मुमताज़ शेख,त्रियम्बक व्यास, मुरली किराडू,अनिरुद्ध पुरोहित,योगेश बिस्सा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26