खुशखबरी: अब बीकानेर से संचालित होने वाली इस ट्रेन का हो गया लालगढ़ तक विस्तार - Khulasa Online खुशखबरी: अब बीकानेर से संचालित होने वाली इस ट्रेन का हो गया लालगढ़ तक विस्तार - Khulasa Online

खुशखबरी: अब बीकानेर से संचालित होने वाली इस ट्रेन का हो गया लालगढ़ तक विस्तार

खुशखबरी: अब बीकानेर से संचालित होने वाली इस ट्रेन का हो गया लालगढ़ तक विस्तार

बीकानेर। रेलवे की ओर से प्रयागराज-बीकानेर-प्रयागराज रेलसेवा का लालगढ़ तक विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-बीकानेर (वाया फतेहपुर शेखावाटी-चूरू) सप्ताह में 4 दिन 27 अप्रेल से बीकानेर स्टेशन पर 19.50 बजे आगमन व 20.10 बजे प्रस्थान कर 20.25 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या12404 लालगढ़ -प्रयागराज (वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी) सप्ताह में 4 दिन रेलसेवा 30 अप्रेल से लालगढ़ स्टेशन से 7.35 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 7.50 बजे आगमन व 8.10 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20403 प्रयागराज-बीकानेर (वाया लोहारू-चूरू) सप्ताह में 3 दिन रेलसेवा 28 अप्रेल से बीकानेर स्टेशन पर 22.10 बजे आगमन व 22.20 बजे प्रस्थान कर 22.35 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 20404 लालगढ़ -प्रयागराज (वाया चूरू-लोहारू) सप्ताह में 3 दिन रेलसेवा 29 अप्रेल से लालगढ़ स्टेशन से 4.50 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 5 बजे आगमन व 5.10 बजे प्रस्थान करेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26