राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया RED ALERT - Khulasa Online राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया RED ALERT - Khulasa Online

राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया RED ALERT

राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया RED ALERT

जयपुर। प्रदेश में हीटवेव के असर से गर्मी बढ़ गई है। मंंगलवार को राज्य के अधिकतर जिलों में पारा समान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बढ़ गया है। सर्वाधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जैेसलमेर, फलौदी, गंगानगर और जयपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉॅर्ड किया गया। जयपुर में पिछले एक साल का रिकॉर्ड टूट गया। 2023 में मई के महीने में सबसे अधिक दिन का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान बढ़ने से अधिकतर शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आठ से दस मई के बीच गर्मी और बढ़ेगी। दिन का तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हीटवेव की आशंंका है। मौसम विभाग ने बुधवार को आधा दर्जन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26