राजस्थान/ 50 से अधिक लड़कियों को प्यार में फंसाया बनाए शारीरिक संबंध, दो का किया मर्डर - Khulasa Online राजस्थान/ 50 से अधिक लड़कियों को प्यार में फंसाया बनाए शारीरिक संबंध, दो का किया मर्डर - Khulasa Online

राजस्थान/ 50 से अधिक लड़कियों को प्यार में फंसाया बनाए शारीरिक संबंध, दो का किया मर्डर

जयपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली प्रेमिका के हत्यारे को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। यह दो महीने पहले हत्या कर भाग गया था। हत्यारे ने इस बीच एक और युवती की हत्या कर दी। मध्य प्रदेश ले जाकर उसे मारा और उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वहीं, अलवर पुलिस को गैंगरेप के एक मामले में भी पिछले तीन साल से उसकी तलाश थी। आरोपी इतना शातिर है कि खुद को आर्मी अफसर बताकर उसने 50 से अधिक लड़कियों को प्यार में फंसाया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

 

डीसीपी (वेस्ट) ऋचा तोमर ने बताया कि हत्या के मामले में करधनी थाना पुलिस ने आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू बैरवा उर्फ पिंटू (24) को गिरफ्तार किया है। वह धर्मपुरा सैंथल (दौसा) का रहने वाला है। पिछले दो महीने से फरार आरोपी विक्रम की तलाश में पुलिस ने अलवर, भिवाड़ी, दौसा, रेवाड़ी व सीकर में कई जगह दबिश दी, लेकिन पकड़ में आने से पहले ही हत्यारा भाग निकलता। आखिरकार SI मोतीलाल शर्मा और कॉन्स्टेबल शंकर ने उसे टपूकड़ा (अलवर) से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या, गैंगरेप सहित कई मामलों की जानकारी दी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26