कांग्रेस की पहली लिस्ट पर बड़ी खबर, आज इस वक्त हो सकती है जारी

कांग्रेस की पहली लिस्ट पर बड़ी खबर, आज इस वक्त हो सकती है जारी

कांग्रेस की पहली लिस्ट पर बड़ी खबर, आज इस वक्त हो सकती है जारी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट का उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंं। उनका इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल खत्म हो गई थी। करीब 106 उम्मीदवारों के नामों पर गहन चिंतन हुआ। पर उम्मीद की जा रही है पहली लिस्ट में 35-40 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। कांग्रेस की पहली लिस्ट आज जारी होगी। अब सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी का इंतजार है। पूरी संभावना है कि दोपहर 2 के बाद किसी भी वक्त कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है। बताया जा रहा है इस बार लिस्ट में युवा चेहरों पर जोर रहेगा। भाजपा ने 9 अक्टूबर को अपनी पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। वह भी एक-दो दिन में अपनी दूसरी जंबो लिस्ट जारी कर सकती है। यह भी संभावना है कि कांग्रेस की लिस्ट के बाद ही भाजपा अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |