तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, बीकानेर से आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा असर - Khulasa Online तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, बीकानेर से आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा असर - Khulasa Online

तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, बीकानेर से आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा असर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। उत्तर रेलवे द्वारा राजपुरा जं.-बठिण्डा रेलखण्डों के मध्य दोहरीकरण एवं रामपुरा फूल एवं टापा स्टेशनों पर इलैक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग कार्य के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसका असर बीकानेर से आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगी

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश रेलसेवा 02.05.24 से 06.05.24 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह बठिण्डा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा 02.05.24 से 07.05.24 तक ऋषिकेश के स्थान पर बठिण्डा से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा ऋषिकेश -बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा जो 30.04.24 से 06.05.24 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जाखल -मानसा-बठिण्डा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा संगरूर-धुरी-बरनाला-रामपुरा फूल स्टेशनों पर होकर नहीं जायेगी।

गाडी संख्या 12456, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 30.04.24 से 06.05.24 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-मानसा-जाखल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुरा फूल-बरनाला-धुरी-संगरूर स्टेशनों पर होकर नहीं जायेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26