किसानों के परिजन से मिले राहुल-प्रियंका; लवप्रीत के माता-पिता को अपने सीने से लगा लिया - Khulasa Online किसानों के परिजन से मिले राहुल-प्रियंका; लवप्रीत के माता-पिता को अपने सीने से लगा लिया - Khulasa Online

किसानों के परिजन से मिले राहुल-प्रियंका; लवप्रीत के माता-पिता को अपने सीने से लगा लिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के बुधवार देर रात लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव पहुंचे। यहां कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल और प्रियंका सबसे पहले पलिया के चौकाघाट पहुंचे। यहां इन्होंने शहीद किसान लवप्रीत (20) के परिवार से मुलाकात की। दोनों ने लवप्रीत के माता-पिता को देखकर अपने सीने से लगा लिया।

इसके बाद कांग्रेस का काफिला निघासन पहुंचा। राहुल और प्रियंका यहां पत्रकार रमन कश्यप (30) के परिवार से मिले। कांग्रेस नेता इसके बाद धौरहरा के गांव रमनदीन पुरवा के शहीद किसान नक्षत्र सिंह (65) के घर गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता कल बहाराइच जा सकते हैं। वे यहां दलजीत और गुरविंदर के परिवार से मिलेंगे। राहुल और प्रियंका के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26